{"_id":"583c6d5a4f1c1bc91fde567b","slug":"uprooted-the-gate-of-an-unruly-mob-bank-fiercely-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू भीड़ ने उखाड़ा बैंक का गेट, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू भीड़ ने उखाड़ा बैंक का गेट, जमकर हंगामा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिसावर में भीड़ बेकाबू होने से टूटा सिंडीकेट बैंक का गेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की छुट्टी के बाद खुले बैंकों के बाहर सोमवार को जमकर भीड़ उमड़ी। कैश की किल्लत को लेकर फिर कई बैंकों पर हंगामा हुआ। सादाबाद के कस्बा बिसावर में बेकाबू हुई भीड़ ने सिंडिकेट बैंक का गेट उखाड़ डाला। हंगामे के दौरान पुलिस कर्मियों और बैंक कर्मियों से भी लोगों की नोक-झाेंक हुई।
जिले की बैंक शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में कैश न आने से आए-दिन हंगामे हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में तो कई-कई दिन से कैश नहीं है, जिससे कैश निकालने आ रहे लोगों में गुस्सा बना हुआ है। सोमवार को सादाबाद के कस्बा बिसावर के सिंडिकेट बैंक में लोगों के सर्वाधिक खाते हैं। इस बैंक में पांच दिन से कैश नहीं था।
सोमवार को जब बैंक में कैश उपलब्ध होने की जानकारी लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ बैंक पर टूट पड़ी। बैंक के अंदर घुसने की जल्दबाजी में भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ की खींचतान में बैंक का गेट (चैनल) उखड़कर लोगों के हाथ में आ गया, जिससे कई लोग चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने जब भीड़ को काबू करने के लिए सख्ती दिखाई तो लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झाेंक हो गई। कुछ लोगों ने शोर-शराबा भी शुरू कर दिया। बैंक से रुपये निकालने आए लोगों को सिर्फ चार-चार हजार रुपये दिए गए।
इसके अलावा सादाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कॉरपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के बाहर भी लंबी कतारें लगी रहीं। हाथरस में भी नयागंज स्थित स्टेट बैंक, केनरा बैंक, मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक, चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, अलीगढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बस स्टेंड के निकट एचडीएफसी बैंक आदि में सुबह से लेकर शाम तक काफी भीड़ रही।
वहीं सिकंदराराऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर दोपहर को कैश खत्म हो जाने के बाद पब्लिक ने जमकर हंगामा काटा। शोर-शराबा करते हुए बैंक अफसरों के प्रति नाराजगी जाहिर की। गांव कचौरा के केनरा बैंक में अधिक भीड़ के कारण एक वृद्ध महिला बेहोश होकर गिर गई। किसी तरह महिला को होश में लाया गया।
सासनी में भी कई बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। सहपऊ में गांव करकौली के सिंडिकेंट बैंक में बैंक कर्मियों द्वारा कैश वितरण में की जा रही मनमानी को लेकर लोगों ने हंगामा काटा। मुरसान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। शोर-शराबे के बीच यहां बैंक से लेन-देन किया गया।