{"_id":"65649081cb4d08ccee060136","slug":"uproar-over-poor-quality-of-road-repair-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क बनते ही उखड़ने लगी, ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर काटा हंगामा, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क बनते ही उखड़ने लगी, ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर काटा हंगामा, काम रुकवाया
Mon, 27 Nov 2023 06:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:20 PM IST
सार
ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव पालावत तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के बड़े गड्ढों में मोटी गिट्टी डालकर भरे जाने के काम चल रहा है। साथ ही उस पर गिट्टी व तारकोल के मिश्रण की परत बिछाई जाती है, लेकिन यहां डाले जा रहे मिश्रण में तारकोल की मात्रा बेहद कम है। इस कारण सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लग गई है।
विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता दिखाता ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के मुरसान ब्लॉक कार्यालय से गांव पलावत तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण 27 नवंबर को फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क पर मरम्मत का कार्य नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ होने के कारण ग्रामीणों में ठेकेदार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ काफी नाराजगी है। हेमंत सिंह, रंधीर सिंह, रोहित कुमार, सुखवीर सिंह, अजय सिंह का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव पालावत तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के बड़े गड्ढों में मोटी गिट्टी डालकर भरे जाने के काम चल रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उस पर गिट्टी व तारकोल के मिश्रण की परत बिछाई जाती है, लेकिन यहां डाले जा रहे मिश्रण में तारकोल की मात्रा बेहद कम है। इस कारण सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लग गई है।