फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar over Petrol; Sales Conducted in the Presence of Police

Hathras News: पेट्रोल के लिए हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई बिक्री

Fri, 27 Mar 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Petrol; Sales Conducted in the Presence of Police
सादाबाद में पेट्रोल पंप पर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
नगर में एक निजी कंपनी के पंपों पर भी पेट्रोल पांच रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर अभी पुराने रेट ही लागू हैं। ऐसे में नगर के कुछ पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी तो कुछ पेट्रोल पंप वीरान पड़े रहे। जहां भीड़ रही, वहां स्थिति संभालने क लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन




चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की शाम को बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने उमड़ पड़े। पेट्रोल के लिए जब हंगामा होने लगा तो मौके पर पंप कर्मियों को पुलिस को सूचना देनी पड़ी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाइन लगवाकर पेट्रोल का वितरण कराया। मौके पर काफी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन





कई चौपहिया व दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों की टंकी फुल कराकर ले गए। दूसरी ओर लोग घरों में भी तेल को डंप करने में लगे रहे। हालांकि पेट्रोल पंपों पर डिब्बे या बोतल में तेल देने पर रोक लगा दी गई। वहीं, बस स्टैंड निकट स्थित भारत पेट्रोल पंप सुनसान पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां ग्राहकों को पेट्रोल की आपूर्ति न होने का हवाला दिया गया। इसी तरह का हाल ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का रहा। कहीं भीड़ उमड़ी तो कहीं पेट्रोल पंप वीरान पड़े रहे।





- पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे, लेकिन काफी लंबी कतार लगी हुई थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पेट्रोल भरवाने का नंबर आ सका।
-विकास निवासी कूपा



सादाबाद में कार्य कर आगरा लौट रहे थे, लेकिन जब पेट्रोल लेने पहुंचे तो एक पेट्रोल पंप वीरान पड़ा था, जबकि दूसरे पर लाइन लगी थी। ऐसे में वह पेट्रोल नहीं ले पाए।
-हर्ष निवासी आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed