फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar occurred at Anganwadi center due to lack of nutrition, team reached

Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार न मिलने पर हुआ हंगामा, पहुंची टीम

Fri, 22 Dec 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 22 Dec 2023 01:20 AM IST
सार

काफी समय से गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व सहायिका मछला देवी पुष्टाहार के सामान में कटौती कर इसका वितरण कर रही थीं। इस कारण कई जरूरतमंद लोग पुष्टाहार मिलने से वंचित रह रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की। शिकायत के बाद गांव जटोई में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर संबंधित लोग जांच करने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
Uproar occurred at Anganwadi center due to lack of nutrition, team reached
गांव जटोई में आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार की जांच के लिए आई टीम के सामने हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के गांव जटोई में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों को पुष्टाहार नहीं दिया जा रहा। इसे लेकर 21 दिसंबर को हंगामा भी हुआ। शिकायत विभागीय अधिकारियों तक पहुंची तो पांच कर्मियों की टीम जांच करने पहुंच गई।

विज्ञापन


शिकायत थी कि काफी समय से गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व सहायिका मछला देवी पुष्टाहार के सामान में कटौती कर इसका वितरण कर रही थीं। इस कारण कई जरूरतमंद लोग पुष्टाहार मिलने से वंचित रह रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की। शिकायत के बाद गांव जटोई में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर संबंधित लोग जांच करने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार न बांटने का आरोप लगाया। कई ग्रामीणों ने सामान में कटौती करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीणों के बीच जांच के लिए आई टीम के सामने ही नोकझोंक हुई और हंगामा हो गया। हंगामे के बाद जांच के लिए आई टीम लोगों के बयान लेकर चली गई। गांव जटोई निवासी चंचल पत्नी मुकेश ने बताया कि उन्हें करीब एक साल से पुष्टाहार नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए वह कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास गई थीं, लेकिन हर बार उन्हें टरका दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दिसंबर को उन्होंने यह बात संबंधित अधिकारियों को फोन कर बता दी। इस कारण संबंधित अधिकारियों ने कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय का कहना है कि पुष्टाहार के संबंध में शिकायत मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया था। शिकायत सही पाई गई है। पुष्टाहार को कटौती कर वितरण किया जा रहा था। अब दो मुख्य सेविकाओं की देखरेख में शुक्रवार को लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed