फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   up panchayat election bjp expelled 11 leaders including chiragveer dr avin kshama singh from party

यूपी पंचायत चुनाव : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर सहित 11 नेता भाजपा से निष्कासित

Wed, 14 Apr 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 10:24 PM IST
सार

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर सहित 11 नेता भाजपा से निष्कासित। पंचायत चुनाव में अनुशासन का पालन न करने के आरोप में हुआ कार्रवाई।

विज्ञापन
up panchayat election bjp expelled 11 leaders including chiragveer dr avin kshama singh from party
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

पंचायत चुनाव में भाजपा ने कई ऐसे नेताओं को निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ या तो चुनाव लड़ रहे हैं या फिर अन्य को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, उनकी पत्नी क्षमा शर्मा सहित 11 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने रामवीर के छोटे भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से प्रत्याशी बनाया है। इसी वार्ड से ऋतु उपाध्याय की जेठानी व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। रामवीर के बेटे चिरागवीर अपनी मां के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। इसी वार्ड से डॉ. अविन शर्मा ने अपनी पत्नी क्षमा शर्मा के लिए टिकट मांगा था, लेकिन जब क्षमा शर्मा को टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय खड़ी हो गईं। 
विज्ञापन


क्षमा शर्मा के पूरे चुनाव की कमान अविन संभाले हुए हैं। इसे लेकर लगातार शिकायतें जा रही थीं। अब पार्टी नेतृत्व ने चिरागवीर उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा और क्षमा शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि इसके अलावा देवदत्त वर्मा, चंद्रवीर सिंह (जटोई), कृष्णा सिसौदिया, सोनू चौहान, रानू जादौन, रिंकू जादौन, गीता देवी, सोमेश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन सभी का निष्कासन पार्टी के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आदेश पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed