फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Governor Anandiben Patel in Hathras on March 4

Hathras News: यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चार मार्च को हाथरस में, तैयारियां पूरी, यह है कार्यक्रम

Fri, 03 Mar 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पुलिस लाइन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वहीं हेलीपैड भी बनाया गया है। यहां राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिला प्रतिनिधियों से संवाद करेंगीं, महिला दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करने के साथ प्रगतिशील किसानों से भी संवाद करेंगीं।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel in Hathras on March 4
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में चार मार्च को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। डीएम ने कार्यक्रम को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, शुक्रवार देर रात वृद्धा आश्रम पर तैयारियों का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पुलिस लाइन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वहीं हेलीपैड भी बनाया गया है। यहां राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिला प्रतिनिधियों से संवाद करेंगीं, महिला दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करने के साथ प्रगतिशील किसानों से भी संवाद करेंगीं। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कई कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। संबंधित विभागीय अधिकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता करने और उनके आने-जाने की व्यवस्था करने में लगे रहे।
विज्ञापन


यह है भ्रमण कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे : पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन।
  • सुबह 10.10 बजे से 10.30 बजे तक : पुलिस लाइन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व ओडीओपी स्टॉल का अवलोकन।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक :  जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं का लेकर प्रस्तुतीकरण व समीक्षा बैठक।
  • सुबह 11 बजे से 11.45 बजे तक : विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण।
  • सुबह 11.50 बजे : नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम के लिए रवाना। 
  • दोपहर 12 बजे से 12.20 बजे तक : नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम आश्रम का भ्रमण।
  • दोपहर 12.35 बजे से 1 बजे तक : कस्तूरबा गांधी विद्यालय टुकसान का भ्रमण।
  • दोपहर 1.15 बजे से 2 बजे तक : पुलिस लाइन आगमन, लंच।
  • दोपहर 2. 15 बजे से 2.45 बजे तक : सरकारी अस्पताल का भ्रमण।
  • दोपहर 3 बजे से 3.15 बजे तक : दाऊजी महाराज मंदिर का भ्रमण।
  • दोपहर 3.20 बजे : पुलिस लाइन हेलीपैड एवं प्रस्थान लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed