{"_id":"6511a55ff92c6120300979f6","slug":"up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-will-come-to-hathras-on-september-27-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 27 सितंबर को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, करेंगे जिले का दौरा, प्रशासन तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 27 सितंबर को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, करेंगे जिले का दौरा, प्रशासन तैयारियों में जुटा
Mon, 25 Sep 2023 08:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 08:51 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की समीक्षा तेज कर दी है। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से पार्टी पदाधिकरियों के साथ समीक्षा शुरु कर दी है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 27 सितंबर को हाथरस के दौरे पर आएंगे। यहां उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियेां के साथ बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की समीक्षा तेज कर दी है। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से पार्टी पदाधिकरियों के साथ समीक्षा शुरु कर दी है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 सितंबर को हाथरस दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह है डिप्टी सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 11.45 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 11.55 बजे भाजपा कार्यालय गौशला रोड पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 2.20 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियेां के साथ बैठक करेंगे और जनपद की निमा्रणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 4.30 बजे पुलिस लाइन एटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के आने के साथ ही अफसरों में खलबली मच गई है। अफसर अपने-अपने विभागीय कार्यों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन