फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP CM Yogi Adityanath in Hathras city

Hathras News: भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे सीएम योगी, बोले - हस्तशिल्प हाथरस वालों के डीएनए में

Mon, 01 Apr 2024 02:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोपहर 12.30 बजे हाथरस पहुंचे हैं। मंच पर  भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर के साथ पार्टी पदाधिकारी साथ हैं।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath in Hathras city
भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने पहुंच गए हैं। सम्मेलन में भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर और संगठन पदाधिकारी भी नजर आए।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोपहर 12.30 बजे हाथरस पहुंचे हैं। मंच पर  भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर के साथ पार्टी पदाधिकारी साथ हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत हाथरस, कासंगज, मथुरा, अलीगढ के सैंकड़ों लोगों ने आत्मनिर्भरता धारण कर ली है। वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडेक्ट के तहत सरकार द्वारा अलीगढ़ के हार्डवेयर, फिरोजाबाद के कांच का गिलास, हाथरस की हींग को हस्तशिल्प हुनर में ओडीओपी में हिस्सा बनाया। हस्तशिल्प हुनर हाथरस के लोगों के डीएनए का हिस्सा है। आपके पूर्वज इस सभी से जुडे़ हुए थे। 

 

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से हर वर्ग को उनकी जरुरत के हिसाब से योजनाओं का लाभ दिया गया है। 2014 के बाद एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत बना है। आज दुनिया के अंदर भरत का सम्मान बढ़ा है। यह सम्मान विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। दुश्मन आज देश के अंदर नहीं घुस सकता है। 

 

विरोधियों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अराजकता कराते थे, उनके हाथ में सत्ता नहीं जानी चाहिए। सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद राशन के लिए जनता तरस रही थी। आज 80 करोड़ को निशुल्क राशन मिल रहा है। करोड़ों को छत मिल गई। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला।  उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में आपके यहां चुनाव होना है। जब चुनाव होगा, गर्मी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने एनडीए के दलों से आवहान करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने यहां की हींग काजिक्र करते हुए कहा कि हींग की खुशबू देश में पहुंचनी चाहिए। किशन लाल दिलेर का जिक्र करते हुए वर्तमान सांसद की शालीनता का जिक्र किया।



मंच पर यह रहे मौजूद 

सांसद राजवीर दिलेर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदाराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, राज्यमंत्री असीम अरुण, हरीशंकर राना, पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, रालोद विधायक प्रदीप सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, एमएलसी ऋषि पाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि।

सीएम के आगमन पर सुबह से ही शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम कैंटर, ट्रैक्टर आदि वाहनों व मध्यम हल्के लोडर वाहनों का प्रवेश पर रोक रही। हाथरस में प्रवेश करने वाले बड़े व मध्यम वर्ग के वाहन नगला भुस थाना हाथरस से बाईपास होते हुए अन्य मार्ग से निकाले गए। हाथरस शहर की तरफ से आने वाले ये वाहन चामड़ गेट, बस स्टैंड होते हुए डीआरबी तिराहा से निकाले गए। पुलिस चौकी आगरा रोड कोतवाली नगर हाथरस से आगे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहा। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed