{"_id":"6ace50985c7562ea6e029240","slug":"school-lightning-strike-burns-inverter-fitting-devices-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान: स्कूल पर गिरी बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण-इन्वर्टर और पूरी फिटिंग जली, गांव में भी उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान: स्कूल पर गिरी बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण-इन्वर्टर और पूरी फिटिंग जली, गांव में भी उपकरण फुंके
Tue, 13 Oct 2026 09:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:09 PM IST
सार
बारिश के दौरान विद्यालय के बिजली के खंभे पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से विद्यालय की बिजली फिटिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बिजली से जलकर नष्ट उपकरण
- फोटो : विद्यालय
विस्तार
मुरसान के गांव बामौली में सोमवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से संविलियन विद्यालय के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इन्वर्टर और पूरी बिजली फिटिंग जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा गांव में भी कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण फुंकने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि खराब मौसम के चलते विद्यालय में अवकाश था और कोई बच्चा या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे बारिश के दौरान विद्यालय के बिजली के खंभे पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
इसकी चपेट में आने से विद्यालय की बिजली फिटिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई और विद्युत व्यवस्था को दोबारा दुरुस्त कराने के लिए विभागीय सहयोग लिया जाएगा। आवश्यक मरम्मत कराकर विद्यालय की व्यवस्था जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा
विज्ञापन