फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board: Students confused with social science questions

यूपी बोर्ड : सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Students confused with social science questions
अक्रूर इंटर कॉलेज से यूपी वोर्ड की परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : samvad
जिले के 96 केंद्रों पर प्रथम पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। इसमें 21881 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 20131 उपस्थित और 1750 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की विभिन्न ट्रेड की परीक्षा में 399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 378 परीक्षार्थी उपस्थित और 21 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा में 90 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 87 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा में 284 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 216 उपस्थित और 18 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण की परीक्षा में 128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 118 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की कृषि पशुपालन की परीक्षा में 29 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 28 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
मंगलवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा अंतिम दौर में पहुुंच चुकी है।
- संतप्रकाश, डीआईओएस हाथरस।
----
पर्यवेक्षक ने छह केंद्रों का किया निरीक्षण
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा की पर्यवेक्षक अंजली अग्रवाल ने मंगलवार को सादाबाद क्षेत्र के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे हर पल ऑनलाइन रहने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed