फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board practical exams conduct under CCTV surveillance

UP Board: सीसीटीवी की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, 29 जनवरी से होने हैं शुरू

Mon, 09 Jan 2023 08:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

हाथरस में 29 जनवरी से पांच फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान की पूरी रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी, जिसे मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा।
 

विज्ञापन
UP Board practical exams conduct under CCTV surveillance
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं का बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। दूसरे चरण में 29 जनवरी से पांच फरवरी के बीच हाथरस में  प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2023 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच होगी। जबकि द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी से पांच फरवरी 2023 तक होंगी। 
विज्ञापन


परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रयोगात्मक परीक्षाए सीसीटीवी की निगरानी में कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा व प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान की पूरी रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी, जिसे मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक एवं नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा का ग्रेड और इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/  पर 25 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed