{"_id":"64a80084b6b657c8a40404b6","slug":"up-board-online-registration-program-continues-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यूपी बोर्ड ऑनलाइन पंजीकरण कार्यक्रम जारी, हाईस्कूल-इंटर की 5 अगस्त तक जमा हो सकेगा परीक्षा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यूपी बोर्ड ऑनलाइन पंजीकरण कार्यक्रम जारी, हाईस्कूल-इंटर की 5 अगस्त तक जमा हो सकेगा परीक्षा शुल्क
Fri, 07 Jul 2023 05:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 05:40 PM IST
सार
कक्षा 10 और 12 के छात्र- छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा। 10 अगस्त के बाद हाईस्कूल और इंटर के लिए प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विलंब शुल्क के साथ छात्र छात्राओं का विवरण 20 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मुख्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 10 वीं व 12 वीं में प्रवेश व परीक्षा शुल्क 5 अगस्त तक जमा हो सकेगा। इसके लिए यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
डीओईओएस संत प्रकाश ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के छात्र- छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा। 10 अगस्त के बाद हाईस्कूल और इंटर के लिए प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विलंब शुल्क के साथ छात्र छात्राओं का विवरण 20 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त तक वेबसाइट पर अपलोड विवरण की जांच करेंगे। जांच के बाद 1 से 10 सितंबर तक विवरण अपडेट किया जाएगा। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। इसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।
विज्ञापन