फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board Inter mark sheet reached DIOS office

UP Board: इंटर की मार्कशीट पहुंचीं डीआईओएस कार्यालय, यहां से भेजी जाएंगी स्कूल को

Sat, 20 May 2023 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 06:05 PM IST
सार

इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं डीआईओएस कार्यालय पहुंच गई हैं। कार्यालय से अब यह तालिकाएं विद्यालयों को दी जाएंगी। जल्द ही हाईस्कूल की अंकतालिकाएं भी कार्यालय पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
UP Board Inter mark sheet reached DIOS office
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पहुंच गई हैं। इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को अब स्नातक में प्रवेश के लिए अंकतालिका न होने के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही हाईस्कूल की अंकतालिकाएं भी कार्यालय पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 21889 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 13584 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। अभी तक इन विद्यार्थियों को अंकतालिकाएं प्राप्त नहीं हो सकी थीं, जिससे यह विद्यार्थी काफी परेशान थे। विद्यार्थी अंकतालिकाओं के लिए विद्यालयों के चक्कर काट रहे थे। अब इन विद्यार्थियों की परेशानी खत्म हो गई है। इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं डीआईओएस कार्यालय पहुंच गई हैं। कार्यालय से अब यह तालिकाएं विद्यालयों को दी जाएंगी। 
विज्ञापन


जल्द ही हाईस्कूल की अंकतालिकाएं भी कार्यालय पहुंच जाएंगी। प्रभारी डीआईओएस योगेश शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं कर्यालय पहुंच गई हैं। अब इन अंकतालिकाओं को विद्यालयों को वितरित किया जा रहा है। जल्द ही हाईस्कूल परीक्षा की अंकतालिकाएं भी मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed