फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP board exam held at 92 centers in Hathras on the first day

UP Board: पहले दिन हाथरस में 92 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 3190 ने नहीं दिए पेपर, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

Thu, 22 Feb 2024 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू हो गईं। हाथरस में 92 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा को नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क था। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रही। परीक्षा के दौरान खूफिया तंत्र भी सतर्क रहा। सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर जांच करती रही।

विज्ञापन
UP board exam held at 92 centers in Hathras on the first day
यूपी बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के 92 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। दोनों पालियों में इस परीक्षा में कुल 48643 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 45217 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में 3190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा का आयोजन हुआ। हिंदी की परीक्षा में 24315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 220408 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1909 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एक भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 179 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 173 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में वाणिज्य की परीक्षा में 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 400 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 38 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हिंदी की परीक्षा में 3658 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 3513 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में 145 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी में 19970 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 18713 परीक्षर्थी उपस्थित रहे। 1257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन

प्रश्नपत्र आसान था। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। सफलता अवश्य प्राप्त कर लूंगा। - राजिद, परीक्षार्थी।
परीक्षा से पूर्व थोड़ा डर लग रहा था। प्रश्नपत्र देखकर राहत मिली। मेरी परीक्षा अच्छी रही। - नवीन कुमार, परीक्षार्थी।
परीक्षा अच्छी रही। मैने पहले से ही परीक्षा की तैयारी कर रखी थी। अच्छे अंक हासिल करूंगी। - आरती, परीक्षार्थी। 
परीक्षा अच्छी रही। प्रश्नपत्र आसान था। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करूंगी। - राशिका, परीक्षार्थी। 


परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर परीक्षा पर चर्चा करते दिखे परीक्षार्थी
बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी चर्चा करते हुए नजर आए। इस दौरान परीक्षार्थी खुश नजर आ रहे थे। परीक्षर्थी एक दूसरे से बात कर रहे थे कि उनकी परीक्षा कैसी रही। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा कुल मिलाकर अच्छी रही। अधिकांश परीक्षार्थी अच्छे अंक हासिल करने की बात कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा
परीक्षा के दौरान खूफिया तंत्र रहा सतर्क
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क था। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रही। परीक्षा के दौरान खूफिया तंत्र भी सतर्क रहा। सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर जांच करती रही।

सादाबाद में पहले दिन शांति पूर्ण संपन्न हुई परीक्षा 

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए कमर कस ली थी। दोनों कक्षाओं के हिन्दी के पेपर थे। शाम को एक केंद्र पर शाम की पाली में एक छात्रा की तबियत खराब हो गई थी। जिसे दवा दिलवाई गई। ठीक होने पर इसके बाद उसने पेपर दिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा
सिकंदराराऊ में परीक्षा केंद्रों पर रही पुलिस नजर
कड़ी सुरक्षा के मध्य क्षेत्र के 19 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व 12वीं की परीक्षा शुरू हुईं। दोनों पालियों में परीक्षा शंतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुबह से ही केंद्रों पर गतिविधियां सुरू कर दी थी। कोतवाल आशीष कुमार केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम देखते हुए नजर आए।
हसायन यूपी बोर्ड परीक्षा
हसायन के परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की रही सख्त सुरक्षा
हसायन कोतवाली क्षेत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा की दसवीं व 12वीं की परीक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस चौकन्नी नजर आई। कोतवाली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम की पाली में 12वीं परीक्षा थी। कोतवाली के प्रभारी धीरज कुमार गौतम सहीकर्मियों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इधर सीओ सिकदराराऊ आनंद कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र के आसपास खड़े रहने वाले लोगों को निर्देर्शित किया।
डीएम हाथरस सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए
जिलाधिकारी ने किया दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पहचान पत्र पहनकर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम ने जीएसएएस कन्या इंटर कॉलेज मुरसान व श्रीमती अंगूरी देवी इंटर कॉलेज बैरीसला का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के बारे में जानकारी ली। डबल लॉक, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कक्ष एवं अवशेष प्रश्न पत्रों के रखरखाव की जांच की। जीएसएएस कन्या इंटर कॉलेज मुरसान के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि आठ कक्षों में परीक्षा कराई जा रही है। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सचल दल टीम तथा परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र को परीक्षा के दौरान पहनने के निर्देश दिए, जिससे यदि परीक्षा केंद्र पर कोई जांच के लिए आता है तो आसानी से पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का फोटोग्राफ प्रवेश पत्र में प्रिंट व चस्पा किए गए फोटोग्राफ से मेल नहीं खाता है तो उसकी जांच अवश्य करा लें। जांच के दौरान परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा दे रहा है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed