{"_id":"6988569e547fc47173011b85","slug":"up-board-answer-sheets-reach-exam-centres-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: हाथरस के 99 परीक्षा केंद्रों पर पहुंची सवा दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं, केंद्र व्यवस्थापकों ने उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: हाथरस के 99 परीक्षा केंद्रों पर पहुंची सवा दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं, केंद्र व्यवस्थापकों ने उठाईं
Sun, 08 Feb 2026 02:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:58 PM IST
सार
हाथरस में इस बार कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाथरस तहसील में 33, सासनी में 11, सादाबाद में 30 और सिकंदराराऊ में 25 केंद्र शामिल हैं। हाईस्कूल के 22,162 तथा इंटरमीडिएट के 22,208 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेजी से पूरी हो रही हैं। 7 फरवरी को हाथरस जिले के सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर 2.25 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दीं गईं। शहर के अक्रूर इंटर कॉलेज को वितरण केंद्र बनाया गया था, जहां से तहसीलवार परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों ने उत्तर पुस्तिकाओं का उठान किया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। करीब 2.25 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शनिवार तक कर लिया गया है। वितरण के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। जिले में इस बार कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाथरस तहसील में 33, सासनी में 11, सादाबाद में 30 और सिकंदराराऊ में 25 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 22,162 तथा इंटरमीडिएट के 22,208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां भी पूरी की जा रहीं हैं। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के बाद अब परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जा रही हैं। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही उड़नदस्तों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन