फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unrest in every camp about election results

चुनाव नतीजों को लेकर हर खेमे में बेचैनी

Mon, 20 May 2019 01:02 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 20 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Unrest in every camp about election results
एमजी पॉलिटेक्निक में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणाम आने में अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। यह चार दिन प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को काटे नहीं कट रहे। हर खेमे में खासी बेचैनी है।  प्रशासन जहां अपनी तरफ से मतगणना की तैयारी कर रहा है तो प्रत्याशी भी मतगणना की तैयारी में लगे हैं। वैसे चुनाव परिणाम में कौन पास होगा और कौन फेल, सभी की नजर इसी पर लगी है।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम चार दिन बाद सामने आ जाएगा। यह संसदीय सीट दो जिलों में विभक्त है। इस जिले की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक में होगी। चार दिन के लिए अब फिर पार्टियों के खेमों में चहल-पहल शुरू हो गई है। एजेंटों की सूची सभी मुख्य प्रत्याशी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की कोशिश है कि उनके यह समर्थक हर स्थिति को संभाल लें और मतगणना के दौरान दूसरा पक्ष उन पर हावी न हो। वैसे,  प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के लिए यह चार दिन खासे भारी हैं। लोग जहां परिणाम जानने को उत्सुक हैं तो प्रत्याशी व उनके समर्थक बैचेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लाखों के सट्टे लग रहे चुनाव परिणाम परः चुनाव समाप्त होने के बाद अब सटोरिए और ज्यादा सक्रिय हो  गए। किसकी बनेगी सरकार। कौन चुना जाएगा यहां से सांसद। क्या होगा जीत का अंतर। किस पार्टी को मिलेेंगी कितनी सीटें।  इसे लेकर सटोरियों का आंकलन वैसे तो काफी समय से लग रहा था लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद अब इसमें रविवार  की शाम से और ज्यादा तेजी आ गई। लाखों  के सट्टे लगाए गए। चुनाव परिणाम तक यही स्थिति रहेगी। लोगों बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

मतगणना की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप
लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान होने के बाद अब मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम, एडीएम ने मतगणना स्थल एमजी पॉलीटेक्निक का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा के अलावा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव प्रेक्षक सोमवार को यहां आकर मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक लेेंगे और दिशा निर्देश देंगे।

हाथरस जिले की लोकसभा सीट दो सीटों में विभक्त है। मतगणना 23 मई को यहां एमजी पॉलीटेक्निक में होगी। मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच यहीं रखवा दिया गया था। लगातार अधिकारी यहां आ रहे हैं और निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को फिर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम अशोक कुमार शुक्ल एमजी पॉलीटेक्निक पहुंचे और वहां निरीक्षण किया। उक्त अधिकारियों ने तैयारियां का जायजा लिया।

वहां बेरीकेडिंग लगाई जा रही हैं और टेबल आदि भी लगाई जा रही है। कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसके बाद उक्त अधिकारी वहां से चले आए। इधर, मतगणना को लेकर सामान्य प्रेक्षक रजत कुमार बोस सोमवार को यहां आएंगे और अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। एडीएम अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि मतणना की तैयारी  को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


एक्जिट पोल के अनुमानों पर होती रही चर्चा
हाथरस। आखिरी चरण का मतदान भी रविवार को  समाप्त हो गया। इसके  बाद जब  एग्जिट पोल के अनुमान शुरू हुए तो इसे लेकर लोग चर्चा करते दिखे। इससे पहले लोग यह जानने को उत्सुक रहे कि आखिरी चरण के मतदान में कहीं कोई बबाल तो नहीं हुआ।  चुनाव समाप्त होने के बाद जब शाम को चर्चा शुरू  हुई तो लोग हाथरस सीट के अलावा देश के चुनाव परिणाम पर भी चौराहों-चौराहों पर चर्चा शुरू हो गई। एक्जिट पोल के तरह-तरह के अनुमानों को लेकर भी लोग चर्चाओं में मशगूल रहे। अधिकतर घरों में लोगो टीवी पर न्यूज चैनलों से चिपके रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed