{"_id":"5d68221e8ebc3e93ae3f1a26","slug":"unnatural-act-done-with-wife-also-tortured-for-dowry-hathras-news-ali212189492","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित
विज्ञापन
पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य, दहेज के लिए किया प्रताड़ित
नवविवाहिता ने अपने एनआरआई पति, ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। न्यूजीलैंड में नौकरी कर रहे एक एनआरआई ने अपनी पत्नी के साथ न केवल अप्राकृतिक कृत्य किया, बल्कि उसने और उसके परिजनों ने इस नवविवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न भी किया। इस मामले में पीड़िता ने अपने पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती की न्यूजीलैंड में नौकरी करने वाले दिल्ली निवासी एनआरआई युवक के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन बाद में पति और ससुराल के लोग दहेज में 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। इसके बाद पति अपनी नौकरी पर न्यूजीलैंड चला गया। यह बात नवविवाहिता ने मायके आकर अपने परिजनों को बताई। पिता ने दहेज के रुपये धीरे-धीरे करके देने की बात कही।
करीब दो माह पहले नवविवाहिता का पति हाथरस आया और उसने 15 लाख रुपये दहेज के देने की बात कही और फिर पति विवाहिता को अपने साथ लेकर न्यूजीलैंड चला गया। आरोप है कि वहां जाकर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। नवविवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद करीब डेढ़ माह पहले नवविवाहिता अकेली अपने मायके आ गई और आप बीती अपने पिता व मां को बताई, जिसके बाद पति ने विवाहिता से ई मेल पर पत्र भेजकर माफी मांगी। पति ने फ्लाइट की टिकट करा दी और फिर विवाहिता न्यूजीलैंड चली गई। वहां पर पहुंचकर जानकारी हुई कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर पति ने विवाहिता को मारने की कोशिश भी की। जिस पर विवाहिता ने अपने मायके में फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। पिता ने उसकी फ्लाइट की टिकट बुक कराई और वापस बुला लिया, जिसके बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ 498-ए, 323, 504, 506, 377 सहित 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह ने बताया कि एनआरआई पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।