फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unknown vehicle hits car

Hathras: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल, परिवार में छाया मातम

Tue, 25 Feb 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 09:47 PM IST
सार

अभिषेक और अनुराग अपने बहनोई की कार ग्रांड ब्रेजा में सवार होकर सीएनजी भरवाने गए थे। रात करीब पौने 12 बजे सीएनजी भरवाकर आगरा की ओर से लौट रहे थे, आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Unknown vehicle hits car
अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। 24 फरवरी रात लगभग पौने 12 बजे इसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा बड़ा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सादाबाद के गांव नगला केसरी निवासी प्रमोद कुमार आजाद के बेटे अभिषेक और अनुराग अपने बहनोई की कार ग्रांड ब्रेजा में सवार होकर सीएनजी भरवाने गए थे। रात करीब पौने 12 बजे सीएनजी भरवाकर आगरा की ओर से लौट रहे थे, इसी दौरान आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे 19 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग को गंभीर हालत में हाथरस के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस से अनुराग को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अभिषेक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। महाशिवरात्रि से ठीक पहले हुई दुखद घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed