{"_id":"69bfe96bb6efb847bb041f0c","slug":"unknown-vehicle-hit-the-bike-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक घायल
Sun, 22 Mar 2026 06:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:37 PM IST
सार
अरमान रात करीब आठ बजे अपने काम से मुरसान गए थे और वहां से लौट रहे थे। गांव पटाखास के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान अंतर्गत सादाबाद मार्ग पर 21 मार्च की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
मुरसान के गांव रामगढ निवासी अरमान पुत्र इदू के परिजनों ने बताया कि अरमान 21 मार्च की रात करीब आठ बजे अपने काम से मुरसान गए थे और वहां से लौट रहे थे। गांव पटाखास के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन