फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unknown people set fire to the Dargah, anger erupts

Hathras News: अज्ञात लोगों ने दरगाह में लगाई आग, गुस्सा

Wed, 19 Nov 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Unknown people set fire to the Dargah, anger erupts
पुरदिलनगर में दरगाह पर आगजनी के बाद पहुंचे एसडीएम संजय कुमार व सीओ जेएन अस्थाना। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के पोरा मार्ग पर अराजक तत्वों ने दरगाह में आग लगा दी। मौके पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए। उनमें इस घटना से गुस्सा था। एसडीएम और सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन




बताया जाता है कि कस्बा पुरदिलनगर के पोरा रोड पर वर्षो पुरानी एक दरगाह बनी हुई है। इसमें कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार को आग लगा दी गई, जिससे दरगाह को काफी क्षति पहुंची है। दरगाह में आग लगने की सूचना पर मुस्लिम समाज के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन




एसडीएम संजय कुमार, सीओ जेएन अस्थाना, कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों से मामले की जानकारी ली और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरगाह की पुताई कराए जाने के साथ ही दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है। सीओ का कहना है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed