{"_id":"650dc5ba62e9b65708069d17","slug":"unknown-people-broke-the-statue-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अज्ञात लोगों ने तोड़ी प्रतिमा, पहुंची पुलिस, नहीं मिली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अज्ञात लोगों ने तोड़ी प्रतिमा, पहुंची पुलिस, नहीं मिली तहरीर
Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM IST
सार
गांव परसारा निवासी नाहर सिंह और उनके भाई गौरीशंकर ने अपने पिता बाबूलाल की मृत्यु के पश्चात अपने पिता की स्मृति में अपने खेतों पर उनकी प्रतिमा लगवाई थी। जिसे अज्ञात उपद्रवी लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही परिजनों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलीं। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
चंदपा थाना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में अज्ञात उपद्रवियों ने अपने बुजुर्गों की स्मृति में लगाई प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्वज की प्रतिमा तोड़ दी जाने पर उसके अग्रजों ने अज्ञात लोगों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव परसारा निवासी नाहर सिंह और उनके भाई गौरीशंकर ने अपने पिता बाबूलाल की मृत्यु के पश्चात अपने पिता की स्मृति में अपने खेतों पर उनकी प्रतिमा लगवाई थी। जिसे अज्ञात उपद्रवी लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही परिजनों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलीं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिमा खंडित की गई है लेकिन घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन