{"_id":"69760e426c8d234de8004a7d","slug":"uncontrolled-car-collides-with-another-vehicle-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: बेकाबू कार दूसरी पर पलटी, एक की मौत, पांच घायल, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: बेकाबू कार दूसरी पर पलटी, एक की मौत, पांच घायल, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 25 Jan 2026 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:06 PM IST
सार
एक कार अनियंत्रित होकर लहराते हुए एक अन्य कार से टकराकर उसके ऊपर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
टकराने के बाद पलटी कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सासनी के अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित मंगलायतन तीर्थधाम के निकट 25 जनवरी दोपहर 3:16 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के दाैरान एक कार बेकाबू होकर दूसरी कार पर पलट गई। जिसमें एक कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य लोगों को भी चोट आईं हैं। इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं हनुमान चौकी पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हाईवे से क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को अलीगढ़ के स्वर्णजयंती नगर निवासी आलोक शर्मा, उनके साथी विजय कुमार (39) और प्रवीण गुप्ता (54) मंगलायतन तीर्थधाम मंदिर के सामने बालाजी रिसोर्ट से खाना खाकर अपनी किया कार से लौट रहे थे। इसी बीच अलीगढ़ से आ रही आई-10 कार एक ट्रक को ओवरटेक करने के दाैरान बेकाबू होकर उनकी कार पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेकाबू आई-10 सड़क पर पलटते हुए किया पर जा गिरी।
विज्ञापन
आई-10 को वंश शर्मा उर्फ कान्हा (18) निवासी हाथरस चला रहे थे। इस हादसे में वंश शर्मा के साथ ही उनके साथी कार सवार जितिन सारस्वत (17), प्रिंस (17), कार्तिक शर्मा (19), नन्नू पचौरी (70) निवासी हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी अलीगढ़ से वापस हाथरस जा रहे थे। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को संभाला।
विज्ञापन
हाईवे की एंबुलेंस द्वारा जतिन, प्रिंस, कार्तिक, नन्नू पचौरी, वंश एवं एक अन्य घायल को शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां से वंश को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे।