फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uncontrolled bus collides with electric poles, injures many

अनियंत्रित बस बिजली के खंभे से जा टकराई, कई लोग घायल

Sun, 13 Jan 2019 12:56 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 13 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus collides with electric poles, injures many
महिला के घायल होने पर ईट-पत्थर डालकर जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर के जलेसर रोड पर साइकिल सवार एक दंपति को रौंद दिया। उसके बाद बस विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तदुपरांत आक्रोशित लोगों ने जलेसर रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

     
बता दें कि शहर के जलेसर रोड पर हाथरस से जलेसर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। शनिवार को हाथरस से जलेसर जा रही प्राइवेट बस ने एक साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें साइकिल पर सवार सत्यवती पत्नी राधेश्याम निवासी कैमार घायल हो गई। उसके बाद चालक ने बस को तेजी से दौड़ा दिया।
विज्ञापन


तदुपरांत अनियंत्रित बस विद्युत पोल से जा टकराई। इससे बस में सवार अन्य लोग भी चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। घायल महिला को उपचार के लिए  बागला अस्पताल लाया गया। वहीं अन्य घायलों का वहीं निकट ही उपचार कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड पर ईट-पत्थर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सड़क के किनारे वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और बस को अपने कब्जे में ले या। मौके पर विद्युत अधिकारी भी पहुंच गए।  देर शाम रिपोर्ट आदि दर्ज कराने की कार्रवाई   की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed