{"_id":"64710c7f070f3081d00cc384","slug":"uncontrolled-bike-fell-into-pit-rider-died-hathras-news-c-56-1-hts1001-344-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, सवार की मौत
Sat, 27 May 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 27 May 2023 01:16 AM IST
सार
रात युवक बाइक से भट्ठे से दूसरे भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में वाहनपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के वाहनपुर के निकट बृहस्पतिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संजीव कुमार (32) पुत्र रामप्रीत निवासी गांव जयरामपुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय, बिहार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के बघराया स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से भट्ठे से दूसरे भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में वाहनपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार संजीव की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम गृह पर ही परिजनों का करुण क्रंदन शुरू हो गया। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा हैं। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन