फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uncontrollable crowd to see Mahabali Khali

महाबली खली को देखने को बेकाबू हुई भीड़

Thu, 31 Aug 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 31 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable crowd to see Mahabali Khali
खली - फोटो : Amar Ujala
मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बुधवार की रात को अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान दिलीप सिंह राना उर्फ द ग्रेट खली को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। खली जैसे ही अखाड़े में उतरे तो समर्थकों की भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ के बीच से मोबाइल कैमरों से खली की फोटो और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। खली ने चारों तरफ हाथ हिलाकर प्रशंसकों की भीड़ का अभिवादन किया। खली ने प्रशंसकों को संबोधित भी किया, लेकिन उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


अखाड़े में दंगल कमेटी ने खली का डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी बेल्ट देकर अभिनंदन किया। इसके बाद दंगल में मौजूद प्रदेश सरकार के पशुधन विकास मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, डीएम अमित कुमार सिंह ने मिलकर खली को महाबली की उपाधि भी दी। 
विज्ञापन


दंगल संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान, संरक्षक आशीष शर्मा, सह संयोजक अनुज चौधरी, हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना, गौरव आर्य आदि ने भी खली का बड़ी माला पहनाकर, बेल्ट, पगड़ी और गदा भेंटकर अभिनंदन किया। इसके बाद खली ने अखाड़े में घूम-घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। खली ने करीब एक घंटे का वक्त दंगल परिसर में बिताया। इस बीच वह तीन बार अखाड़े में आए और घूम-घूमकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। खली ने इस बीच माइक संभाला और कहा कि मुझ जैसे रेलसर को दाऊ बाबा के दंगल में बुलाया, इसलिए मैं आयोजकों, यहां की जनता और दाऊजी महाराज का शुक्रिया अदा करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व खली को देखने के लिए भीड़ बेकाबू नजर आई। हालांकि प्रशासन ने अखाड़े के चारों तरफ कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया था। कई बार लोगों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस कर्मियों की सख्ती का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों से इन लोगों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। दर्शक दीर्घा की तरफ जाने वाले रास्तों पर हंगामे के हालात नजर आए। खली जैसे ही अखाड़े उतरे तो बेकाबू भीड़ कुर्सियों और आसपास की बाउंड्री पर चढ़ गई। लोगों ने कुर्सियां तक तोड़ दीं। भीड़ को संभालने में सुरक्षा कर्मियों को देर रात तक खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। खली के जाते ही काफी भीड़ मेला पंडाल से छंट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed