{"_id":"64da8173e238c74a8707b7b5","slug":"two-youths-caught-on-suspicion-of-carrying-beef-ruckus-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3458-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोमांस ले जाने के शक में दो युवक पकड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोमांस ले जाने के शक में दो युवक पकड़े, हंगामा
Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित प्रताप चौराहा पर सोमवार की सुबह गो सेवकों ने बाइक सवार दो युवकों को गो मांस ले जाने के शक में पकड़ लिया। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गो सेवकों को जैसे-तैसे समझा-बुझाकर शांत कराया। मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के घोसी खाना निवासी विकार पुत्र इजाज सोमवार की सुबह अपने एक साथी के साथ बाइक से मांस ले जा रहा था। तभी किसी ने इसकी सूचना गो सेवकों को देते हुए कहा कि दो बाइक सवार युवक गोमांस लेकर सासनी की ओर जा रहे हैं। आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित प्रताप चौराहा पर गो सेवक पहुंच गए और मांस लेकर जा रहे दोनों ही बाइक सवारों को पकड़ लिया और बाइक से उतार लिया।
गो सेवकों का आरोप था कि दोनों युवक गो मांस लेकर जा रहे हैं, जबकि बाइक सवार युवकों का कहना था कि यह गो मांस नहीं है अन्य पशु का मांस है। उनके घर में एक कार्यक्रम है, इसके लिए वह मांस लेकर जा रहे हैं। इसे लेकर वहां गो सेवकों ने हंगामा भी किया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी कर गो सेवकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मांस को नष्ट करा दिया गया है।
-सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी, निरीक्षक, कोतवाली हाथरस गेट।