{"_id":"6ac6b6d356b89920d60d2baf","slug":"speeding-tractor-hits-motorcyclist-one-dead-hathras-news-c-56-1-hts1004-155320-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
तालाब चौराहा रेलवे पुल पर मंगलवार रात बाइक सवार सुनील (30) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादस के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सहपऊ के गांव परसौरा निवासी सुनील ठेकेदार थे और भवन निर्माण कार्य में गिट्टी सप्लाई करते थे। मेरठ में उनका काम चल रहा था। सोमवार तड़के सुनील अपने छोटे भाई फौजी को छोड़ने हाथरस आए थे। मंगलवार को वे खंदारी गढ़ी स्थित अपनी ससुराल में रुके। ससुर हरीश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे वे गांव जाने की कहकर चले गए। रात को वे वापस ससुराल आ रहे थे और यहां से मेरठ जाना था। गांव के ही गुड्डू के साथ वे बाइक पर ससुराल लौट रहे थे।
रात करीब 10 बजे रेलवे पुल से उतरते समय सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण पीछे बैठे सुनील सड़क पर जा गिरे। इधर, पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर का ट्राॅला सुनील के सिर पर से उतर गया। गुड्डू ने राहगीरों की मदद से सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत की खबर से गुड्डू घबरा गया और मौके से भाग गया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के साथी की तलाश की जा रही है, जिससे घटना के बारे में पता किया जा सके। ट्रैक्टर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।