{"_id":"67647b75aa3a5c7b72023367","slug":"two-youths-caught-on-suspicion-of-animal-theft-handed-over-to-police-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101453-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पशु चोरी के शक में दो युवक पकड़े, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पशु चोरी के शक में दो युवक पकड़े, पुलिस को सौंपे
Fri, 20 Dec 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:30 AM IST
सार
बपंडई के ग्रामीण चोरों की तलाश करते-करते सासनी-नानऊ रोड के निकट गांव भूतपुरा पहुंच गए। वहां उन्हें वह दोनों युवक दिखाई दिए, जिनके चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और शोरगुल मचा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पशु चोरी के दो आरोपियों को 19 दिसंबर को हसायन क्षेत्र के गांव बपंडई के ग्रामीणों ने गांव भूतपुरा के निकट दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, 16 दिसंबर को हसायन क्षेत्र के गांव बपंडई से भैंसा चोरी हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह पशु चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके थे। 19 दिसंबर को बपंडई के ग्रामीण चोरों की तलाश करते-करते सासनी-नानऊ रोड के निकट गांव भूतपुरा पहुंच गए। वहां उन्हें वह दोनों युवक दिखाई दिए, जिनके चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और शोरगुल मचा दिया। ग्रामीणों ने इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इधर, चोरों के पकड़े जाने की सूचना पाकर टिकारी के ग्रामीण भी कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह पशु चोर गांव चंदैया में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हैं। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मुन्ना एवं जसवीर बताया है। आरोपियों ने चोरी की गई भैंसों को बेच दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन