फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two years passed in the hope of getting housing, nights were spent under tarpaulin when it rained

Hathras News: आवास की आस में बीत गए दो साल, बारिश होने पर तिरपाल के नीचे गुजरती रात

Mon, 11 Aug 2025 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two years passed in the hope of getting housing, nights were spent under tarpaulin when it rained
एदल सिंह के मकान का जर्जर टिन शेड। संवाद - फोटो : samvad
जनपद में आवास विहीन परिवारों की कमी नहीं है, तमाम परिवार ऐसे हैं जो बरसात में कच्चे मकान की छत पर तिरपाल डालकर जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के आवेदन दो साल से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले 5000 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए थे। शासन से 1500 आवासों का लक्ष्य भी आया हुआ है, दो बार लाभार्थियों का सत्यापन भी हो चुका है। इन आवेदकों में कई आवासों की हालत तो बहुत खराब है। कुछ तो कच्चे मकानों की छत पर तिरपाल डालकर जीवन यापन कर रहे हैं। बारिश अगर तेज हो जाए तो पूरी रात जागकर ही काटनी पड़ती है। दूसरी ओर गरीबों के आवासों को लेकर वसूली का खेल भी जोरों पर रहा है, जिसकी शिकायतें भी होती रही हैं, जिसके चलते लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया अटकी हुई है।
विज्ञापन


एक साल से पक्का मकान का सपना देख रहे एदल सिंह

शहर से सटे गांव भगवंतपुर निवासी एदल सिंह अपने परिवार के साथ एक जर्जर मकान में रह रहे हैं। जर्जर मकान में तिरपाल डालकर परिवार रह रहा है। करीब एक साल पहले मकान का आवेदन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होते ही टपकने लगती है मेवाराम के मकान की छत।

मथुरा रोड के गांव हतीसा निवासी मेवाराम की हालत यह है कि हल्की सी बारिश होते ही उनके मकान की छत से पानी टपकने लगता है। छत की कई बार मरम्मत कराई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। मकान की मियाद पूरी हो चुकी है। दो साल पहले उन्होंने आवास के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed