फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two teachers of Sikandaru and a teacher of Sadabad will be suspended

सिकंदराराऊ के दो और सादाबाद के एक शिक्षक का होगा निलंबन

Mon, 08 Jul 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two teachers of Sikandaru and a teacher of Sadabad will be suspended
सिकंदराराऊ के दो और सादाबाद के एक शिक्षक का होगा निलंबन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ के दो और सादाबाद के एक शिक्षक का निलंबन होगा। दोनों विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने तीनों शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
सिकंदराराऊ के एबीएसए पोप सिंह सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर पहुंचे। यहां पर एबीएसए के निरीक्षण के वक्त ग्रामीण आ गए और उन्होंने शिकायत की कि शिक्षक सतेंद्र कुमार शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेते हैं। वहीं अन्य अनियमितताएं भी एबीएसए को मिलीं। जिस पर शिक्षक का निलंबन किए जाने की संस्तुति की गई। जूनियर स्कूल नगला महारी निरीक्षण के वक्त बंद मिला।
विज्ञापन

यहां पर ग्रामीणों ने बताया कि एक जुलाई से विद्यालय खुला ही नहीं है। स्कूल के एक कमरे में मक्के की मुठिया भरी हुईं थीं। जिन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीतेश सिंह का निलंबन किए जाने की भी संस्तुति एबीएसए ने की है। वहीं आठ मई 2019 को एबीएसए सादाबाद ने जूनियर स्कूल बघैना का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मिलीं खामियों को लेकर कारण बताओ नोटिस प्रभारी प्रधानाध्यापक रामगोपाल को दिया गया, लेकिन नोटिस का जवाब अभी तक न देने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की संस्तुति एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed