{"_id":"604cffc98ebc3ed38166c82f","slug":"two-teachers-and-one-employee-found-absent-during-inspection-shaphu-news-ali258549918","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में दो अध्यापक एवं एक कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में दो अध्यापक एवं एक कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार राकेश चन्द्रा
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा ने कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अध्यापिकाएं एवं एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनके अवकाश के लिए विद्यालय में कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं था। कक्षा में न तो किसी बालिका ने मास्क पहन रखा था न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था।
सैनिटाइजर की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्यालय में अभिलेख चेक करने पर वहां खाना बनाने वाली रसोइयां मौजूद थी लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर नहीं थे। अध्यापिका मीरा यादव 26 एवं 27 फरवरी को अवकाश पर थीं लेकिन उनके प्रार्थना पत्र पर ही स्वीकृति नहीं की गई थी।
अध्यापिका सरोज मिश्रा एवं प्राची शर्मा अवकाश पर थी लेकिन वार्डन के पास कोई रिकार्ड नहीं था। विद्यालय का एक कर्मचारी रामजी भी अवकाश पर था लेकिन, उसका भी वार्डन कोई प्रमाण नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
- कस्तूरबा स्कूल की वार्डन इंचार्ज को विद्यालय के सभी अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गलती न दुहराने के लिए सचेत किया गया है। - राकेश चंद्रा नायब तहसीलदार सादाबाद