{"_id":"69caa636021b7c0a8d0af531","slug":"two-sides-clashed-at-the-hotel-hathras-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: होटल पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस पर भी किया पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित तीन घायल, 41 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: होटल पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस पर भी किया पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित तीन घायल, 41 पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 30 Mar 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:05 PM IST
सार
होटल पर खाना खाने पहुंचे दो पक्षों में कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव किया। पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें दो सिपाही और पीआरडी जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने 41 पर दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के मोहल्ला कैलाश नगर में होटल पर खाना खाने के दौरान दो अलग-अलग समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें दो सिपाही और पीआरडी जवान घायल हो गए। पुलिस ने 41 बलवाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें 16 नामजद हैं। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक पक्ष से मोनी व अहद और दूसरे से अनिल अपने दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। मोहल्ला कैलाश नगर स्थित होटल पर इनके बीच कहासुनी हो गई। मोनी और अहद पक्ष ने अपने साथी बुला लिए, अनिल व उसके साथियों पीटने लगे। मोहल्ला कैलाश नगर से अनिल पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव किया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व पीआरवी पहुंच गई। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से सिपाही श्रीकांत व ललित कुमार और पीआरडी कर्मी राजकुमार घायल हो गए। श्रीकांत खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर और फोर्स बुलाया गया। इसके बाद झगड़ रहे लोग भाग गए। पुलिस की ओर से ही जानलेवा हमले व बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में कर ली गई थी। मामला दर्ज कर बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने पहले पक्ष से मोहल्ला श्रीनगर के साहिल कालिया, इसरायल, सादाब उर्फ सद्दू, मुस्तकीम, समीर, आमिर, जुबैर व अरबाज, कैलाश नगर के मोनी व अहद को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से अनिल गौड, नीरज शर्मा, विशाल व सनी को नामजद किया है। इनके अलावा 25 लोग अज्ञात में है।