फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two real brothers burnt to death in Raya fire

Hathras News: राया के अग्निकांड में झुलसे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में फैला मातमी सन्नाटा

Tue, 14 Nov 2023 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

मथुरा के राया में आतिशबाजी बाजार अग्निकांड में मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी तीन सगे भाई और एक चचेरा भाई झुलस गए थे। उनमें से दो सगे भाईयों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। 

विज्ञापन
Two real brothers burnt to death in Raya fire
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा जिले के राया में आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड के दौरान मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी तीन सगे भाई और एक चचेरा भाई झुलस गए थे।  उपचार के दौरान दो सगे भाई 35 वर्षीय ठाकुरदास व 22 वर्षीय सुशील कुमार की 13 नवंबर की रात को मौत हो गई है। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी तीन सगे भाई ठाकुरदास, सुशील व अनिल पुत्र सुल्तान सिंह के साथ उनका चचेरा भाई लखन पुत्र सरनाम सिंह ने अपने बहनोई निवासी नोहझील मथुरा के साथ मथुरा जिले के राया में आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। 11 नवंबर की दोपहर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इस दुर्घटना में ठाकुरदास, सुशील, अनिल, लखन सहित इनके रिश्तेदार घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन व लोगों की सहायता से उपचार के लिए राया ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इन्हें रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मुरसान के गांव बमनई निवासी घायलों के परिजनों के द्वारा चारों युवकों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। हालत गंभीर होने के कारण ठाकुरदास को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया, जिसकी सोमवार की रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। वहीं सुशील कुमार ने भी आगरा में सोमवार की रात को दम तोड़ दिया है। अनिल कुमार व चचेरे भाई लखन की हालत नाजुक बनी हुई है। एक ही परिवार में दो युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। गांव में अचानक हुई दो मौत से मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। बता दें कि ठाकुरदास की शादी करीब 10 साल पहले चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना से हुई थी, जिस पर दो बेटी व एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लगाई थी रिश्तेदार के साथ आतिशबाजी की दुकान

मुरसान के गांव बमनई के रहने वाले सुल्तान सिंह के तीन बेटों ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर राया में आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। ठाकुरदास के बहनोई काफी समय से आतिशबाजी का काम करते हैं। उनके साथ काम करने के लिए ठाकुरदास, सुशील, अनिल व लखन राया में पहली बार आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। जिसमें शनिवार की दोपहर को अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से रिश्तेदार सहित ठाकुरदास, सुशील, अनिल, लखन घायल हो गए। जिसमें ठाकुरदास व सुशील की सोमवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मेहनत मजदूरी कर करते थे परिवार का भरण पोषण
गांव बमनई के रहने वाले सुल्तान सिंह की पत्नी राजवती देवी का एक साल पहले गंभीर बीमारी के कारण निधन हो चुका है। सुल्तान सिंह अपने छह पुत्र टुंडा, ठाकुरदास, महेश, सुशील, अनिल, पुनीर के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन उनके दो पुत्र ठाकुरदास व सुशील की एक साथ मौत होने के कारण वह सदमे में है। गांव के पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सहित अन्य लोग उनके साथ हैं।

परिवार में शादी के चलते अच्छे कपडे़ लाने को लगाने गए थे आतिशबाजी की दुकान 
गांव बमनई में मृतक ठाकुरदास के ताऊ के बेटे जय किशोर की बेटी की शादी है। जिसकी 20 नवंबर को बारात आनी है। जिसकी तैयारियां परिवार में जोर-जोर से चल रही थी। रिश्तेदारों के पास निमंत्रण भी काफी संख्या में पहुंच चुके हैं। परिवार में अचानक दो युवकों की मौत के बाद शादी का माहौल गम में बदल चुका है। शादी में होने वाले खर्च को लेकर सुल्तान सिंह के तीनों बेटे पैसे कमाने के लिए आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। परिवार के लोगों के लिए अच्छे कपड़े लाने के लिए पैसे कमाने को घर से गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed