{"_id":"68828ccf40938332fc0d02d1","slug":"two-people-including-a-contracted-electricity-worker-died-in-a-bike-collision-hathras-news-c-56-1-sali1016-135012-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइकों की भिड़त में संविदा विद्युत कर्मी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइकों की भिड़त में संविदा विद्युत कर्मी सहित दो की मौत
Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के निकट बृहस्पतिवार की शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों में से दो योगेशपाल व नारायण की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शवों को सीएचसी ले आई, जहां से उसको पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया।
गांव नसीरपुर रसमई निवासी योेगेशपाल सिंह (32) पुत्र कृष्णवीर सिंह बाइक से गांव से कहीं जा रहे थे तो इस दौरान एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गांव पिपरामई निवासी नारायण (22) पुत्र भूरी सिंह और शेखर पुत्र गुलाब सिंह थे। हादसे में योगेशपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार नारायण व शेखर को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया।
गंभीर रूप से घायल हुए नारायण की रास्ते में ही मौत हो गई। शेखर का उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा है।
बताते हैं कि योगेशपाल रसमई बिजलीघर पर संविदा विद्युत कर्मी के रूप में तैनात थे, जबकि नारायण मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।