{"_id":"678d4fce8224e1ce60004d8c","slug":"two-people-died-due-to-heart-attack-hathras-news-c-56-1-hts1002-125804-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हार्टअटैक से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हार्टअटैक से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
ठंड के कारण हार्टअटैक से मौतों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को दो लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई। दोनों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल में मृत घोषित किया। नौ दिसंबर से अब तक जिले में हार्टअटैक से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी सुमन सिंह (68) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर अए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। इधर, कोतवाली सासनी क्षेत्र के रघनियां निवासी सुभाष (50) को रविवार को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन आननफानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी मौत भी हार्टअटैक से हुई। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए।
गौर हो कि ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ती ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है। जिला अस्पताल में सर्दी जनित रोगों के रोगियों की भरमार है। इन दिनों जिला अस्पताल में हृदय रोग, श्वांस और त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
-
सर्दी में हृदय की बीमारियों से बचने के उपाय
-ठंड के मौसम में सुबह शाम घर से बाहर निकलने से बचें।
-नमक का सेवन कम से कम करें।
-ज्यादा पानी पिएं।
-रक्तचाप को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।
-परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
बयान--
सर्दी के मौसम में हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक का परामर्श लेना चाहिए।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल हाथरस।

बयान