फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two parties clash over rivalry

Hathras News: रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट-पथराव, फायरिंग में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

गांव नगला मौजी में पुरानी रजिंश को लेकर देर रात दो पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और दोनों में मारपीट शुरू हो गई । मारपीट में पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। फायरिंग में दो युवक छर्रे लगने से घायल हो गए, जिन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर चल रहा था, देर रात उनमें से एक को हाथरस रेफर कर दिया। चौथे घायल युवक का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया । 

विज्ञापन
Two parties clash over rivalry
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मौजी में बहस्पतिवार की रात हुई मारपीट ,पथराव एवं फायरिंग में पुलिस ने एक पक्ष की दी तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्ध हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव नगला मौजी में पुरानी रजिंश को लेकर देर रात दो पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और दोनों में मारपीट शुरू हो गई । मारपीट में पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। फायरिंग में दो युवक छर्रे लगने से घायल हो गए, जिन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर चल रहा था, देर रात उनमें से एक को हाथरस रेफर कर दिया। चौथे घायल युवक का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया । कोतवाली पुलिस ने रात में घायलों के चेचरे भाई हरेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह की दी नामजद तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में कहा गया है कि वह अपने तेहरे भाई विक्रम, अशोक, जगवीर सिंह एवं अनिल के साथ देर शाम घेर से दूध लेकर गांव में हरिओम की डेरी पर दूध डालने आ रहा था ।
विज्ञापन


उसी समय पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही रंजीत, रवेन्द्र ,पुष्पेन्द्र , विष्णु एवं प्रदीप के साथ कई अन्य लोगों ने मेरे साथ मेरे तेहरे भाईयों को पकड़ लिया और लाठी डंडो के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की । मारपीट से बचाने के लिए आए ग्रामीणों को डराने के लिए अवैध हथियारों से फायरिंग की। फायरिंग से विक्रम एवं अशोक के सिर में छर्रे लगे। पीटने के बाद अनिल कुमार को मरने की हालत में छोड़कर सभी लोग भाग गए। उसके एवं जगवीर के भी काफी चोट आई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नगला मौजी में वर्तमान प्रधान अशोक कुमार एवं पूर्व प्रधान रंजीत सिंह के मध्य चुनावी रंजिश है। दोनों ओर के दो युवक अलग-अलग महिला को बहला फुसला कर लाने पर आपस में रंजिश मानने लगे थे। पूर्व प्रधान रंजीत के परिवार के विरूद्ध सादाबाद कोतवाली में महिला को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत है । उसी मुकदमे के सिलसिले में सादाबाद पुलिस ने बृहस्पितवार की शाम को गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी । सादाबाद पुलिस के जाने के बाद अशोक प्रधान पक्ष के विक्रम , अशोक एवं अनिल खेत में लगे बाग से दूध लेकर गांव में हरिओम की डेरी पर डालने को आ रहे थे । उसी समय खेतों में छिपे बैठे पूर्व प्रधान के कुछ लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी । 


मारपीट की जानकारी वर्तमान प्रधान के पक्ष को लगी,  तो वह भी वहां पर दौड़े आए । उनको आता देख, किसी ने तमन्चे से फायर कर दिया । इसके बाद वहां पर फायरिंग और पथराव शुरू हो गया  ।  पथराव एवं फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि एक पक्ष से आई तहरीर पर रात को ही पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। रात में ही अनिल को भी हाथरस रेफर किया गया है।  मारपीट, फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed