{"_id":"66d8f59f258d1cf3c20389c5","slug":"two-parties-clash-in-land-dispute-sticks-used-hathras-news-c-56-1-hts1001-119597-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले लाठी डंडे
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कारेका में भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दो लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव कोका निवासी अशोक कुमार और रामदास के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष उसके बड़े भाई राजवीर सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गई। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से राजवीर सिंह, अखिलेश, ललिता, सुमित, चंद्रवीर, राजवीर सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रजवीर और अखिलेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने रामदास, मनोज कुमार, ललित, अमित, सचिन, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, सुमित कुमार निमेष, आशीष कुमार निमेष, डॉली निवासी कोका व अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।