फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two more buses started from Hathras to Noida

UP Roadways: हाथरस से नोएडा के लिए दो और बसें चालू, दोनों बसों के चलने में 45 मिनट का अंतर, यह है टाइमिंग

Tue, 27 Jan 2026 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 10:32 AM IST
सार

हाथरस से राया यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले सीमित बस सेवाओं के चलते यात्रियों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी या खचाखच भरी बसों में यात्रा करनी मजबूरी बन जाती थी।

विज्ञापन
Two more buses started from Hathras to Noida
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज के हाथरस डिपो से नोएडा के बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो और बसों का संचालन शुरू हो गया है। दोनों बसों के संचालन में करीब 45 मिनट का अंतर रखा गया है। 

विज्ञापन


हाथरस डिपो ने नोएडा डिपो से बस को खड़ा करने की समय-सारिणी लेकर इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया है। दोनों नई बसें प्रतिदिन हाथरस से दोपहर दो बजे और 2:45 बजे नोएडा के लिए रवाना होंगी। इससे यात्रियों को अब अधिक विकल्प मिलेंगे और भीड़भाड़ के कारण होने वाली परेशानी में कमी आएगी। 
विज्ञापन


हाथरस से राया यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले सीमित बस सेवाओं के चलते यात्रियों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी या खचाखच भरी बसों में यात्रा करनी मजबूरी बन जाती थी। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि आने वाले समय में रोडवेज द्वारा अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, जिससे हाथरस से विभिन्न शहरों के लिए परिवहन सुविधाएं और सुदृढ़ हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed