फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two month old girl dies during treatment, family members create ruckus at hospital

Hathras News: इलाज के दौरान दो माह की बच्ची की मौत, परिजनों का अस्पताल पर हंगामा

Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two month old girl dies during treatment, family members create ruckus at hospital
दाऊजी हॉ​स्पिटल में बच्ची की मौत्के बाद लगी भीड़।स। वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
शहर के आगरा रोड स्थित श्री दाऊजी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को उपचार के दौरान एक दो माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हरदपुर निवासी विशाल की दो माह की बेटी प्रतीक्षा की सोमवार की सुबह तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के आगरा रोड स्थित श्री दाऊजी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। घर पहुंचने पर एकाएक बच्ची की तबीयत फिर से बिगड़ गई। परिवार के लोग फिर बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि समय रहते बच्ची का इलाज शुरू नहीं किया और बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिसके रिएक्शन से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन






बच्ची का सही उपचार किया गया। बच्ची को परिजन फिर से अस्पताल लेकर आए तो उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई। परिजनों के आरोप निराधार हैं।

डॉ. अंकित गुप्ता, दाऊजी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर।






बच्ची के परिजनों की तहरीर पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह फेफड़ों में संक्रमण से होने की बात सामने आई है। -शिव कुमार शर्मा, एसएचओ, कोतवाली सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed