{"_id":"5fede1ad8ebc3e3b623adb24","slug":"two-man-die-in-road-accident-hathras-news-ali252494652","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की दुर्घटना में मौत से दोनों परिवारों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की दुर्घटना में मौत से दोनों परिवारों में कोहराम
विज्ञापन
मुरसान के गांव खजूरिया में सड़क दुर्घटना में मृतक युवक के परिजनों को ढाढस बधाते रामेश्वर उपाध्य?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
मुरसान थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों की मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र में बुधवार को दुर्घटना में मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय गांव खजूरिया गए और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि अशोक (45 वर्ष) पुत्र रामजीलाल शर्मा निवासी खजूरिया मुरसान बुधवार की शाम को अपनी बाइक से मथुरा जिले के राया क्षेत्र के गांव तंबका जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गांव करील के रहने वाले अंकित और वीरेंद्र सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में अंकित निवासी करील और अशोक शर्मा निवासी खजूरिया की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव खजूरिया में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये दिलाने की मांग की और अपनी तरफ से भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके पर श्रीनिवास वशिष्ठ, डॉ. उमाशंकर वशिष्ठ, रामेश्वर दयाल शर्मा, चौधरी देवेंद्र सिंह, मान सिंह चौधरी प्रधान, डॉ. उमाशंकर शर्मा, देवीप्रसाद वशिष्ठ, शिवराम बौहरे, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, डॉ. रामकुमार शर्मा, महेश बघेल, कृष्णवीर शर्मा, बृजमोहन शर्मा आदि थे।