{"_id":"679543e574430133a70566cb","slug":"two-groups-of-mangalamukhi-clash-three-injured-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101561-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंगलामुखियों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंगलामुखियों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कस्बा में चल रहे उर्स में शनिवार को चादर चढ़ाने जा रहे मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिससे तीन मंगलामुखी घायल हो गए। हमलावर को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया और उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने पर भी काफी देर तक हंगामा हुआ।
पुलिस ने हमलावर पक्ष की एक महिला सहित तीन लोगों का शांति भंग के तहत चालान किया है। मंगलामुखियों के एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कहा कि एक फर्जी मंंगलामुखी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता है। आरोप है कि फर्जी मंगलामुखी एवं उसके परिवार के लोगों ने मंगलामुखियों को कस्बे के एक भी घर से नेग न मांगने की धमकी दी।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मंगलामुखी बिंदिया मौसी अपने साथियों के साथ हसन शाह बिलाली के उर्स में चादरपोशी करने जा रही थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी मंगलामुखी आए हुए थे। तभी आरोपी फर्जी मंगलामुखी उनके घर में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। बिंदिया मौसी का कहना है कि आरोपी ने उनके साथियों पर हमला कर दिया, जिससे तीन मंगलामुखी घायल हो गए। इसके बाद सभी मंगलामुखियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पीटते हुए थाने ले गए। वहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि आरोपी अशोक उर्फ मनचली, एक महिला व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।