फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two Factions Clash at Hotel; Stones Pelted at Police

Hathras News: होटल पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस पर पथराव

Tue, 31 Mar 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two Factions Clash at Hotel; Stones Pelted at Police
मोहल्ला कैलाश नगर में होटल पर खाना खाने के दौरान दो अलग-अलग समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें दो सिपाही और पीआरडी जवान घायल हो गए। पुलिस ने 41 बलवाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें 16 नामजद हैं। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार एक पक्ष से मोनी व अहद और दूसरे से अनिल अपने दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। मोहल्ला कैलाश नगर स्थित होटल पर इनके बीच कहासुनी हो गई। मोनी और अहद पक्ष ने अपने साथी बुला लिए, अनिल व उसके साथियों को पीटने लगे।
विज्ञापन




मोहल्ला कैलाश नगर से अनिल पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव किया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व पीआरवी पहुंच गई। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से सिपाही श्रीकांत व ललित कुमार और पीआरडी कर्मी राजकुमार घायल हो गए। श्रीकांत खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मौके पर और फोर्स बुलाया गया। इसके बाद झगड़ रहे लोग भाग गए। पुलिस की ओर से ही जानलेवा हमले व बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में कर ली गई थी। मामला दर्ज कर बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।




इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने पहले पक्ष से मोहल्ला श्रीनगर के साहिल कालिया, इसरायल, सादाब उर्फ सद्दू, मुस्तकीम, समीर, आमिर, जुबैर व अरबाज, कैलाश नगर के मोनी व अहद को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से अनिल गौड, नीरज शर्मा, विशाल व सनी को नामजद किया है। इनके अलावा 25 लोग अज्ञात में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed