फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two days from now will be closed bullion trade

आज से दो दिन बंद रहेगा सर्राफा कारोबार

Wed, 02 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। सर्राफा कमेटी की सर्राफा बाजार स्थित मोहनलाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यापार और इससे जुड़े कारोबार पर एक प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को लेकर अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर तीन और चार मार्च को दो दिवसीय आंदोलन करने का निर्णय लिया। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल और महामंत्री विनोद कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि सर्राफा कारोबारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा कारोबार पर एक प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाए जाने का विरोध करेंगे। दोनों दिन सुबह साढ़े नौ बजे सर्राफा बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी कारोबारियों से आंदोलन को सफल बनाए जाने की अपील की है। बैठक में गोविंद अग्रवाल, राकेश बुटिया, रामजी लाल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव कुमार, नवलकिशोर लहरा वाले, राकेश कुमार बंटू सहित काफी सर्राफा व्यापारी शामिल थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed