फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two criminal arrest with gun

शराब ठेके के पास से तमंचा और कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
two criminal arrest with gun
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के नेतृत्व में बिसावर क्षेत्र के नौगांव पुलिस शराब के ठेके के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि आठ जुलाई को जब वह उपनिरीक्षक सतीश चंद्र के साथ गश्त करते हुए नौगांव जाने वाले रोड के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि दो नवयुवक नौगांव नाला पुलिया पर ठेले के पास कहीं जाने की फिराक में हैं, जिन पर नाजायज असलाह हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो दो युवक शराब के ठेके से पहले खड़े दिखाई दिए, इनको दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होने अपना नाम अपेश उर्फ सूखा पुत्र अमीचंद्र और तेजवीर पुत्र संतसरन निवासीगण नगला घनी सादाबाद हाथरस बताया। इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। कोतवाली पर इनके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पचावरी पुलिया के पास से छुरा के साथ दबोचा युवक
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने चौकी बिसावर क्षेत्र से पचावरी पुलिया कस्बा बिसावर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक अदद छुरा बरामद हुआ है। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि जब वह उपनिरीक्षक सतीश चंद्र के साथ गश्त पर थे, तो मुखबिर से मिली सूचना पर पचावरी पुलिया कस्बा बिसावर के पास से राजकुमार पुत्र करूआ उर्फ कालीचरन निवासी नई बस्ती बिसावर को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक अदद छुरा बरामद हुआ है। इसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सादाबाद पर मुकदमा कायम किया गया है। इससे पहले भी इसके खिलाफ जगदीशपुरा आगरा थाने में आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed