{"_id":"5a8c6c2b4f1c1bd04b8b6bb9","slug":"two-candidates-caught-on-twisting-the-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ते पकड़े गए दो परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ते पकड़े गए दो परीक्षार्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ। हाथरस।
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर कैमरे से छेड़छाड़ करने वाले छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में चल रही नकल पर सख्ती के माफिया बुरी तरह तिलमिलाए हुए हैं। नकल के लिए वह अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। गांव बरगवां के रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा से पहले दो परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ते हुए पकड़ लिए गए।
सूचना पर डीएम अमित कुमार सिंह गांव पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक दोनों छात्र कोतवाली में पुलिस हिरासत में थे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर में भी दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे दो छात्रों को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपर्द कर दिया। यहंा पर छात्रों ने काफी देर तक हंगामा भी काटा।
बरगवां परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा शुरू होने वाली ही थी कि दो छात्र दीपक कुमार पुत्र रमेशचंद्र निवासी चोला बुलंदशहर और अरुण चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बागपत मेज रखकर सीसीटीवी कैमरे तक पहुंच गए और उसका रुख छत की तरफ मोड़ने का प्रयास करते नजर आए। इस प्रयास में कैमरे के बाहर लगा कांच टूट गया। जब कक्ष निरीक्षक ने यह नजारा देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। दोनों लड़कों को परीक्षा तो दिला दी गई, लेकिन बाद में कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी गई। मंगलवार होने के कारण डीएम तहसील दिवस में शिकायतों का निपटारा कर रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर वह तत्काल कॉलेज में पहुंच गए और कमरे का मौका मुआयना किया। डीएम के निर्देश पर कैमरे की फुटेज देखी गई तो पाया गया कि वास्तव में कैमरों का रुख मोड़ने का प्रयास किया गया था, तोड़ने का नहीं। केंद्र व्यवस्थापक ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी है। पकड़े गए छात्रों ने स्पष्ट कहा कि पैसे देने के बावजूद नकल नहीं कराने की वजह से उन्होंने ऐसा किया है।
दूसरी घटना सुजावलपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुई। यहां पर पाया गया कि दो छात्र, जिन्होंने कई साल पूर्व हाईस्कूल परीक्षा पास कर ली थी, अब वह दोबारा परीक्षा दे रहे थे। जब इन्हें टोका गया तो उन्होंने स्टाफ से अभद्रता कर दी। यहां काफी देर तक हंगामा रहा। छात्र देव सिसौदिया पुत्र अंगद सिंह ने 2009 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। आयु कम करने की गरज से यह दोबारा परीक्षा दे रहा था। इसी प्रकार छात्र अंकुर कुमार पुत्र श्यामवीर ने भी यही रास्ता अपनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को कोतवाली ले आई। इस मामले में भी केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर दे दी है।