{"_id":"67e9618daaea88ae3b03f0be","slug":"two-buses-started-on-hathras-to-jalesar-route-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways: हाथरस से जलेसर मार्ग पर शुरू हुईं दो बसें, नोएडा के लिए मिलेगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways: हाथरस से जलेसर मार्ग पर शुरू हुईं दो बसें, नोएडा के लिए मिलेगी बस सेवा
Mon, 31 Mar 2025 03:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 03:52 AM IST
सार
यह बस हाथरस से पहले जलेसर जाएगी। जलेसर व इस मार्ग के देहातों से यात्री लेकर यह बस हाथरस होते हुए नोएडा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस डिपो ने दो बसों का संचालन जलेसर मार्ग पर किया है। फिल्हाल दोनों बसों को संचालन प्रयोग के तौर पर किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो की ओर से 14 नए मार्ग पर बसों का संचालन किया जाना है। इसके लिए डिपो की ओर से प्रयोग के तौर पर दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसमें हाथरस से जलेसर को जाने वाली एक बस का संचालन नोएडा के लिए किया गया है।
यह बस हाथरस से पहले जलेसर जाएगी। जलेसर व इस मार्ग के देहातों से यात्री लेकर यह बस हाथरस होते हुए नोएडा के लिए रवाना होगी। इसी तरह हाथरस से जलेसर होते हुए एक बस का संचालन सिकंदाराराऊ, कछला, बिसोली, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
इन बसों के संचालन से हाथरस से जलेसर के बीच के गांवों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि अभी कुछ एक बसों को प्रयोग के तौर पर चलाया गया है। अगर प्रयोग सफल हुआ तो इनका विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन