{"_id":"626bf98d1c649b2e8e2c90bb","slug":"two-brothers-accused-of-raping-an-11-year-old-girl-mother-filed-a-report-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो सगे भाइयों पर 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो सगे भाइयों पर 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 29 Apr 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:13 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सुबह नौ बजे घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। तभी उसे रास्ते में एक आरोपी जसवंत उसे अपनी बातों में उलझाकर घर के अंदर ले गया और उसकी पुत्री के कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ तवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों पर 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मौके पर पहुंची पीड़ित बच्ची की मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सुबह नौ बजे घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। तभी उसे रास्ते में एक आरोपी जसवंत उसे अपनी बातों में उलझाकर घर के अंदर ले गया और उसकी पुत्री के कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने की आवाज सुनकर वह आरोपी के घर पहुंची तो दूसरे आरोपी सौरभ ने उसके सीने पर तमंचा सटाकर धमकी दी कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे और उसके घर वालों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घर जाकर पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसके साथ तीन चार बार दुष्कर्म कर चुके हैं। शुक्रवार को जब उसके पति घर पर आए तो वह उनके साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट विभिन्न धाराओं में दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन