{"_id":"6931f19479b02e9e370ac1bc","slug":"two-bridges-will-be-built-on-the-karan-river-and-one-on-the-dadhaita-rajbaha-hathras-news-c-56-1-hts1003-141225-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करवन नदी पर दो और दधैटा रजबहा पर बनेगा एक पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करवन नदी पर दो और दधैटा रजबहा पर बनेगा एक पुल
विज्ञापन
करवन नदी पर दो और दधैटा रजबहा पर एक नये पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए शासन स्तर से सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। लोनिवि ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
हाथरस से मड़नई के बीच करवन नदी पर 3.15 करोड़ रुपये से पहले पुल का निर्माण होगा। दूसरा पुल इसी करवन नदी पर मुरसान के गांव बिचपुरी लोहेटा मार्ग पर 1.74 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। तीसरा जलेसर-आवागढ़ रोड पर दधैटा रजबहा का पुल 1.12 करोड़ रुपये से बनेगा।
लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों के अनुसार करवन नदी पर बनने वाले दोनों पुल आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। इसमें मजबूत आधार, पर्याप्त चौड़ाई और सुरक्षा रेलिंग बनाई जाएगी। वहीं दधैटा रजबहा पर बनने वाला तीसरा पुल भी ग्रामीण मार्गों को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण लिंक मार्ग का हिस्सा है। इसको भी मानकों के अनुसार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि लंबे समय से जर्जर हाल इन तीनों पुलों के कारण ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में तो आवाजाही लगभग ठप हो जाती है। जिससे आपातकालीन सेवाएं तक समय पर नहीं पहुंच पाती है। नये पुलों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क सुधरेगा, बल्कि स्कूल, अस्पताल और बाजार पहुंचना भी आसान होगा।
इन तीन पुलों के निर्माण के लिए शासन स्तर से सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आगामी वर्ष की बारिश से पहले पुलों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सके।
-संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि।