{"_id":"646d16c217114dcb2f0d3c66","slug":"two-bike-riders-killed-one-injured-due-to-vehicle-collision-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-52-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Wed, 24 May 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 24 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 91 एटा रोड पर गांव रतिभानपुर के पुल के पास रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक से शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया, जबकि घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया।
धर्मेंद्र (26) पुत्र कल्लू, संतोष कुमार (25) पुत्र स्व. दिसंबर दयाल और अंकित (20) पुत्र राममूर्ति निवासी कुंवरपाल थाना बेंटा गोकुलपुर जिला हरदोई बाइक से दिल्ली जा थे। तीनों युवक दिल्ली में काम करते थे। रविवार की रात साढ़े 12 बजे जैसे ही बाइक गांव रतिभानपुर के पास पुल पर पहुंची। तभी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तगड़ी थी कि धर्मेंद्र और संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और अंकित घायल हो गया। अंकित को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां उसका उपचार किया गया। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की रिपोर्ट मृतक धर्मेंद्र के पिता कल्लू पुत्र श्रीराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। संवाद