{"_id":"5da36bfe8ebc3e93c418c2e8","slug":"two-arrested-including-900-kg-of-ganja-from-pachavari-bamba-trial-held-sadabad-news-ali2161391199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचावरी बंबा से दो किलो 900 ग्राम गांजा सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचावरी बंबा से दो किलो 900 ग्राम गांजा सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा कायम
विज्ञापन
दो किलो 900 ग्राम गांजा सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव पचावरी बंबा की पुलिया के पास से दो लोगों को दो किलो 900 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि 12 अक्तूबर की शाम को शाम पुलिस टीम और एसओसी टीम द्वारा अभियुक्त मनजीत सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी लक्ष्मीनगर यमुनापार मथुरा और अभियुक्त यदुवीर सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नारौली रूदावल भरतपुर राजस्थान को पचावरी बंबा पुलिया के पास से पकड़ लिया, जिसमें बाइक चालक मनजीत की पीठ पर लटके बैग से एक पैकेट खाकी कलर के टेप में लिपटा हुआ मिला, जिसमें गांजा भरा हुआ था।
अभियुक्त यदुवीर सिंह के कपड़े के थैले से एक पैकेट खाकी रंग का मिला, जिसमें गांजा भरा हुआ था और अपाचे बाइक के कागजात न होने की वजह से लाइसेंस तलब किया तो यह दिखाने में असमर्थ रहा। कोतवाली पर मनजीत सिंह और यदुवीर सिंह के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मनजीत से 730 रुपये, दो किलो गांजा और यदुवीर से 470 रूपये और 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ जगदीशचंद्र, उपनिरीक्षक संजयपाल राघव, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, एसओजी प्रभारी सुधीर राघव आदि थे।